Narayanpur Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली अब लगातार बैकफुट पर आ रहे हैं। नारायणपुर जिले में मंगलवार को 12 नक्सलियों ने सरेंडर (Narayanpur 12 Naxalite surrender) किया। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर कुल 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर के दौरान BSF और ITBP के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। (18 lakh reward Naxal surrender)
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सरकार से सीजफायर की अपील की है। प्रशासन और सुरक्षा बलों की सख्ती के चलते लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

