Sarguja Murder: पिता ने 2 साल के बेटे को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, पत्नी को फोन कर कहा- “तेरे बेटे को मार दिया”

Sarguja Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने 2 साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद अपनी पत्नी को फोन कर कहा- “तेरे बेटे को मार दिया”। पत्नी यह सुनकर सदमे में चली गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के कारण पत्नी मायके में रह रही थी

मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी (Darima Karji Village Murder) का है। आरोपी जुगलाल सिंह शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर पत्नी विनीता सिंह पिछले एक साल से मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी। कुछ दिन पहले जुगलाल ने कहा था कि बेटे के बिना वह जी नहीं पाएगा और इस बहाने 2 साल के बेटे हर्षित को अपने साथ ले गया।

सरगुजा पिता ने की बेटे की हत्या

हत्या से पहले दी थी धमकी 

सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले आरोपी ने पत्नी को फोन कर कहा- “तेरे बेटे को मार रहा हूं।” इसके बाद दोबारा फोन कर बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है।

कलयुगी पिता ने की बेटे की हत्या (father kills son Sarguja)

गांव वालों ने मासूम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मां विनीता बेसुध हो गई। उनका कहना है कि जुगलाल ने बेटे को साथ ले जाकर भरोसा तोड़ा और निर्दयता से उसकी जान ले ली। पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह (Juglal Singh Arrest) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *