RAIGARH NEWS: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक तेज रफ़्तार कार घर के बाउंड्रीवाल के गेट को तोड़कर अन्दर घुस गई। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अंदर रखी कार क्षतिग्रस्त हो गई. ड्राइवर ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया. मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.जानकारी के मुताबिक बोइरदादर बैंक काॅलोनी का रहने वाला अनुराग तिर्की (37) रविवार की शाम को अपने घर पर था. तभी अचानक घर के बाहर जोर से आवाज आई.
तभी अनुराग समेत उसके परिवार वाले बाहर निकले, उन्होंने देखा कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए मेन गेट के दरवाजे को तोड़कर अन्दर घुस गया था और अंदर रखे अनुराग की कार को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया.
इससे कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद मामले की सूचना अनुराग ने चक्रधर नगर थाना में दी. जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है .
इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि चालक लैलूंगा का रहने वाला है और उसका नाम विकास बैरागी है। कुछ समय से वह रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा है। वह शराब के नशे में धुत था . ऐसे में कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
