RAIPUR NEWS: दो सगे भाइयों ने चाकू और डंडे से युवक की कर दी हत्या ,बदनाम करने का लगाया आरोप 

RAIPUR NEWS: रायपुर के तिल्दा नेवरा में दो भाइयों ने गांव में बदनाम करने का आरोप लगाकर एक युवक की हत्या कर दी. भाइयों ने युवक पर डंडे और चाकू से इतना हमला किया कि युवक बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद आस पास के लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया , जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया . यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च को हितेश वर्मा घुलघुल गांव गया हुआ था। जहां से गांव के रहने वाले दो भाई वेद प्रकाश वर्मा और अजय वर्मा मिले। आरोपी उसे पहले से जानते थे। उन्होंने हितेश से कहा कि तुम हमारे बारे में गलत अफवाह फैला रहे हो। हमें बदनाम करने के लिए तुम ऐसा कर रहे हो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। फिर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *