जांजगीर चांपा में भीषण सड़क हादसा हो गया .जिले में एक यात्री बस पलटने से 34 लोग घायल हो गए वहीं 7 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श यात्री बस बाइक सवार को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे उतर गई।
घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहार्षी हाई स्कूल के पास की है। बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। घायलों को हाथ-पैर, सिर पर चोट आई है। वहीं 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
