Raipur News: राजधानी रायपुर में नए साल से पहले पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित JD फॉर्म हाउस में चल रही प्राइवेट पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारा, जहां नशे में धुत 21 युवक-युवतियां पकड़े गए।


छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद 21 युवक-युवतियां शराब के नशे में पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
