Telegram Private Video Selling: सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो के अवैध कारोबार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में वायरल हुए ‘19 मिनट 34 सेकेंड’ वीडियो के बाद इस गोरखधंधे की परतें खुलती जा रही हैं। शुरुआती तौर पर यह मामला एक बंगाल के कपल के वीडियो से जुड़ा था, जिसे उनके करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। देखते ही देखते यह वीडियो करोड़ों मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच गया।

हालांकि बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह केवल एक उदाहरण भर है। असल में टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर 100 रुपए में सैकड़ों कपल्स के इंटिमेट और प्राइवेट वीडियो बेचे जा रहे हैं। दलाल ग्राहकों की मांग के अनुसार अलग-अलग ग्रुप्स के लिंक साझा करते हैं।


इन ग्रुप्स में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के कपल्स के निजी वीडियो मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन वीडियो में नाबालिग बच्चियों से लेकर 40 साल तक की महिलाओं के न्यूड और प्राइवेट वीडियो शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकांश वीडियो निजी मोबाइल फोन से लीक हुए हैं।
पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया कि दलालों के पास छत्तीसगढ़ी कपल्स और लड़कियों के वीडियो की खास मांग है और इनके लिए रेट अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वसूला जाता है।
