Raipur News: रायपुर में 26-27 नवंबर को राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, किसानों को मिलेगी उन्नत खेती और प्रसंस्करण की जानकारी

Raipur News: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड तथा उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित होगी।

Raipur News: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड तथा उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित होगी।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से करीब 250 से 300 किसान और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के 27, उत्तरप्रदेश के 22 और ओडिशा के 9 किसान भी कार्यशाला में भाग लेंगे। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही मखाना उत्पादन की संभावनाएं

केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में शामिल किए जाने के बाद प्रदेश में मखाना उत्पादन के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से वर्तमान में प्रदेश में 133.862 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है।

इसमें 96.438 हेक्टेयर क्षेत्र तालाबों में और 37.424 हेक्टेयर क्षेत्र कम गहरे पानी वाले खेतों में शामिल है। इसके अलावा 15 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना बीज उत्पादन कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।

धमतरी, रायपुर जिले का आरंग क्षेत्र, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा जिले प्रदेश के प्रमुख मखाना उत्पादक क्षेत्र बनकर उभर रहे हैं।

विशेषज्ञ देंगे खेती और प्रसंस्करण की जानकारी

राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला में मखाना की उन्नत खेती, वैज्ञानिक प्रसंस्करण, मशीनीकरण, मूल्य संवर्धन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा विपणन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे।

कार्यशाला में राष्ट्रीय मखाना संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, प्रसंस्करण विशेषज्ञ धमेंद्र कुमार, बिहार के मखाना विशेषज्ञ डॉ. विद्यानंद झा, केंद्रीय फसल कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान लुधियाना के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

किसानों को मिलेगा नई तकनीकों का लाभ

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की ओर से मखाना क्षेत्र के विकास के लिए प्रक्षेत्र विस्तार, बीज उत्पादन, फसल कटाई के बाद प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, बाजार और निर्यात बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता और अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *