Balodabazar Suicide: तुलसी पत्ता बांधकर बुजुर्ग ने दी जान, 15 दिन से थे अकेले

Balodabazar Suicide: बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम अमेरा में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कार्तिक साहू के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। (बलौदाबाजार तुलसी पत्ता बांधकर बुजुर्ग ने ने फांसी लगाई)

पुलिस के अनुसार कार्तिक साहू पिछले करीब 15 दिनों से अपने घर में अकेले रह रहे थे। शनिवार को वह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में सीढ़ी लेकर पहुंचे और पेड़ पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर रस्सी बांधकर फंदा तैयार किया। (अमेरा गांव बुजुर्ग ने तुलसी बांधकर फांसी लगाई)

बलौदाबाजार तुलसी पत्ता बांधकर बुजुर्ग ने ने फांसी लगाई

 

सिर पर तुलसी बंधी हुई थी (Balodabazar elderly man hanging)

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले बुजुर्ग ने तुलसी का पत्ता खाया और अपने सिर पर भी तुलसी का पत्ता बांधा था।

सुबह ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पेड़ पर फंदे से झूलते देखा। उनके सिर पर तुलसी बंधी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। शव से तुलसी का पत्ता अभी भी बंधा हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी अज्ञात है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *