कटघोरा में फायरिंग: Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव (Kasnia Village Firing) में मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक घर और दुकान को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। इस दौरान मौके पर एक कारतूस भी बरामद किया गया। (Katghora Golikand)
कटघोरा फायरिंग (Korba Katghora Firing) की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था, तभी अचानक दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। डर के चलते जब वह बाहर आया तो पता चला कि एक गोली घर के शटर पर और दूसरी मुख्य द्वार पर लगी है। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…





वसीम मेमन (Wasim Memon Katghora) ने संदेह जताया कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया होगा। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई का मामला कोर्ट में चल रहा है और उसी विवाद से जुड़े लोगों पर शक जताया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
