CG Special Trains: त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा ऐलान किया है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है, जो कुल 54 फेरे लगाएंगी। सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म टिकट मिलेगा। (Navratri Puja special train)
डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन (Dongargarh Puja special MEMU train)
मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए रेलवे ने इस बार विशेष व्यवस्था की है।
कोरबाडोंगरगढ़ (06884) : –25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 5:30 बजे कोरबा से रवाना होकर दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
इतवारी–डोंगरगढ़ (06883) : 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 5:00 बजे इतवारी से रवाना होकर 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनें बीच के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहरेंगी ताकि गांव-कस्बों के यात्री भी आसानी से डोंगरगढ़ पहुंच सकें।

बिलासपुर–हडपसर स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 08265 : बिलासपुर से 22 अक्टूबर को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 08266 : हडपसर से 23 अक्टूबर को चलेगी।
यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया में ठहरेगी।
बिलासपुर–यलहंका फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (22 फेरे)
- ट्रेन नंबर 08261 : बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार को।
- ट्रेन नंबर 08262 : यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को।
इस ट्रेन में अलग-अलग तारीखों पर AC-II, AC-III, AC-III इकोनॉमी और स्लीपर क्लास में सीटें उपलब्ध हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 08865 : इतवारी से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 08866 : शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक।
30 सितंबर और 1 अक्टूबर को इस ट्रेन में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।
इतवारी–धनबाद दीपावली फेस्टिवल स्पेशल (Diwali Chhath special trains)
- ट्रेन नंबर 08875 : इतवारी से 17 अक्टूबर को।
- ट्रेन नंबर 08876 : धनबाद से 18 अक्टूबर को चलेगी |
इस ट्रेन में भी 369 स्लीपर सीटें उपलब्ध हैं।
