Raipur Breking: रायपुर के VIP चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस 

Raipur Breking: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से बवाल मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। (Raipur VIP Chowk Chhattisgarh Mahtari statue broken)

जांच में जुटी पुलिस 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP चौक का है, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का सर तोडा फिर पूरी मूर्ति उखाड़ कर फेंक दी गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस शर्मनाक करतूत को किसने अंजात दिया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आमाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है। (Raipur VIP Chowk Chhattisgarh Mahtari Murti Todi)

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ को भगवान का दर्जा दिया गया है। यहां लोग छत्तीसगढ़ महतारी को धन धान्य की देवी के सामान पूजते हैं। ऐसे में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ किए जाने को लेकर मामला गरमा सकता है। इसे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है। (Raipur VIP chowk Chhattisgarh mahtari ki Murti se todfod)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *