Surajpur News: मधुमक्खियों के हमले से डॉक्टर की मौत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक थे सुशांत विश्वास

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान डॉ. सुशांत विश्वास के रूप में हुई है, जो भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थे। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

 

मधुमक्खियों ने घर के पास किया हमला

 

जानकारी के अनुसार, डॉ. सुशांत विश्वास कुम्दा कॉलोनी, विश्रामपुर के निवासी थे। शनिवार को वे घर के पास टहल रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। झुंड के हमले से वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

इलाके में पसरा मातम

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश है। डॉ. सुशांत विश्वास क्षेत्र में लोकप्रिय और सेवाभावी चिकित्सक माने जाते थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत और राजनीतिक क्षेत्र दोनों में शोक की लहर है।

 

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले राजनांदगांव जिले में भी खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के हमले से शिव यदु और सुशीला देवांगन नामक दो लोगों की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *