Wadrafnagar Police Viral Video: पुलिस चौकी के सामने पुलिसकर्मियों की पिटाई, नशे में लड़खड़ाते ASI और आरक्षक को दबंगों ने जमकर पीटा…

Wadrafnagar Police Viral Video: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बलंगी पुलिस चौकी के ठीक सामने नशे में धुत ASI और आरक्षक की खुलेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, दो वीडियो सामने आए हैं. एक में ASI तो दूसरे में आरक्षक नजर आ रहा है. दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग पुलिस चौकी के ठीक सामने उनकी जमकर पिटाई कर देते हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. (Balrampur police pitai)

 

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ASI नंदराम (Wadrafnagar ASI Nandram) और आरक्षक सुरेंद्र (Wadrafnagar Constable Surendra) हैं. एएसआईं नंदराम का महीनेभर पहले जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था, जिसे घटना सामने आने के बाद रिलीव कर दिया गया है. कुल मिलाकर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.(Balrampur police pitai)

किस पर होगी कार्रवाई

नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर या फिर उन दबंगों पर जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन यह घटना छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. जब पुलिसकर्मी ही चौकी के सामने सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *