हसदेव नदी में आई बाढ़ : मछली पकड़ने गए तीन दोस्तों में दो बहे, एक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दो अलग-अलग घटनाओं में जान जोखिम में पड़ गई। पहली घटना में मछली पकड़ने गए तीन दोस्तों में से दो बह गए, वहीं दूसरी घटना में एक किसान ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

पहली घटना: मछली पकड़ते समय हादसा

कोरबा के ग्राम लतलोता के रहने वाले रविंद्र यादव अपने दो दोस्तों के साथ नाव में सवार होकर हसदेव नदी में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख तीनों युवक नदी में फंस गए।

किसी तरह दो युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन रविंद्र यादव के बह जाने की आशंका से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीणों को नदी किनारे उसकी बाइक तो मिली, लेकिन उसका और नाव का कोई सुराग नहीं था।

घटना के कुछ समय बाद गांव में राहत की खबर आई जब रविंद्र यादव खुद सुरक्षित घर लौटा। उसने बताया कि वह भी तैरकर किनारे तक पहुंचा और किसी तरह गांव लौटने में सफल रहा।

दूसरी घटना: किसान ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भिलाई खुर्द (वार्ड 10) निवासी 51 वर्षीय दुर्गा सिंह गुरुवार देर शाम अपनी फसल देखने हसदेव नदी के किनारे पहुंचे थे। तभी अचानक नदी में उफान आ गया और वह वहीं फंस गए। अपने आप को बचाने के लिए दुर्गा सिंह पास के एक पेड़ पर चढ़ गए।

अन्य किसान किसी तरह वहां से भाग निकले और गांव में सूचना दी। वार्ड पार्षद उमेद्र पटेल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस व 112 सेवा को सूचना दी गई।

तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू टीम को शुरूआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन कोरबा सीएसपी भूषण एक्का की निगरानी में रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर दुर्गा सिंह को सुरक्षित निकाल लिया। घटना के बाद गांव में लोगों ने राहत की सांस ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *