CG Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर उछलकर गिरे, सिर फटा; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से  में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के निवासी थे और सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में भजन गायन के लिए जा रहे थे। हादसा डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार रायपुर से डभरा की ओर जा रही मुस्कान यात्री बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर उछलकर गिर पड़े और गंभीर सिर की चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भजन गाने जा रहे थे बाइक सवार

मृतकों की पहचान ग्राम दर्री निवासी हरिशंकर चौहान (40), मोहरदास बैरागी (55) और शेतकुमार पटेल (62) के रूप में हुई है। तीनों रविवार सुबह एक ही बाइक से सपोस गांव में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करने के लिए निकले थे। हादसे की खबर सुन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *