Breaking News: रायपुर में फटा पाइप लाइन, दिखने लगा वॉटरफॉल जैसे नज़ारा

Raipur News: राजधानी रायपुर में शनिवार को एक वॉटरफॉल जैसे नज़ारा देखने को मिला, जब रिंग रोड नंबर-1 पर शहर को पानी सप्लाई करने वाली मेन पाइपलाइन फट गई।

बता दें, पाइप फटने के बाद उससे इतनी तेज़ धार में पानी निकला कि वहां एक वॉटरफॉल जैसा नज़ारा बन गया। जिसे देखकर स्थानीय लोग और राहगीर हैरान रह गए। कई लोगों ने वहां रुककर फोटो और वीडियो शूट किए। कुछ ने तो सोशल मीडिया पर इसे “रायपुर का मिनी वाटरफॉल” भी कह डाला।

लाखों लीटर पानी बर्बाद, यातायात भी बाधित

हालांकि यह नजारा जितना रोमांचक लग रहा था, उतना ही नुकसानदेह भी रहा। पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया और तेज बहाव के चलते सड़क पर ट्रैफिक भी थम गया। दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशान होना पड़ा, वहीं कुछ वाहन चालक रास्ता बदलकर दूसरी ओर से गुज़रने लगे।

एक घंटे तक बहा पानी

करीब एक घंटे तक पानी बहता ही रहा, तब जाकर नगर निगम की नींद खुली। तत्काल पानी सप्लाई बंद की गई और मौके पर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। निगम आयुक्त ने बताया कि मेन पाइपलाइन की मरम्मत में 3 से 4 घंटे का समय लगेगा, उसके बाद ही दोबारा पानी की आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *