CG Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों के 200 पदों पर सीधी भर्ती, बस करना होगा ये काम

CG Vyapam Job 2026

CG Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया सेवा भर्ती नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

व्यापम के जरिए होगा चयन

पटवारी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया व्यापम के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

26 जिलों में होगी पटवारी भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के 26 जिलों में पटवारियों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में स्वीकृत किए गए हैं। अन्य जिलों में भी रिक्त पदों के अनुसार भर्ती की जाएगी। पदों का अंतिम विवरण विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।

आरक्षण नियमों के अनुसार होगी भर्ती

आदेश में बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में राज्य के प्रचलित आरक्षण नियमों और भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया चयन मंडल के माध्यम से पूरी होगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेज दी है। वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *