Bilaspur Murder: हथौड़े से सिर कुचलकर चौकीदार की हत्या, पूरी वारदात CCTV में कैद

Bilaspur Murder: बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी की है।

बता दें, गुरुवार को पानी टंकी के पास चौकीदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने से चौकीदार मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *