रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले हाथियों के आतंग का मामला सामने आया है। लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोसाईडीह और मोहनपुर में सोमवार रात हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात हाथी और उसका शावक गोसाईडीह गांव पहुंचे। वहां 3 साल के मासूम बच्चे को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथी मोहनपुर पहुंचा और खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। उसे भी जमीन पर पटककर कुचल डाला गया। वहीं, गांव में एक घर की दीवार तोड़ने के दौरान मलबे में दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई।

घरों में की जमकर तोड़फोड़
हाथी ने कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतकों की पहचान कर ली गई है—मासूम बच्चा ग्राम अंगेकेला का निवासी था, जबकि महिला और पुरुष दोनों मोहनपुर गांव के रहने वाले थे।
