CG Student Suicide: 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, हाथ में लिखा सुसाइड नोट

CG Student Suicide:

CG Student Suicide: दंतेवाड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तड़के लगभग 3 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रौशन कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम की ओर गए, तो उन्होंने उसे हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे पर लटका देखा। तुरंत हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई।

हाथ में लिखा था सुसाइड नोट

घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृत छात्र ने अपने हाथ पर पेन से संदेश लिखा था, अलविदा दोस्तों, ये मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, किसी को परेशान न करें। इस संदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, परिवार में मां और बड़ा भाई हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *