Naxal Surrender: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ा सरेंडर, टॉप नक्सली लीडर आज़ाद सहित 8 माओवादी आज डालेंगे हथियार

Naxal Surrender

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में शीर्ष नक्सली लीडर आज़ाद समेत आठ माओवादी आज आत्मसमर्पण करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, एएसआर ज़िले के चिंतूर और वीआर पुरम, वहीं भद्राद्री कोठागुडेम ज़िले के चरला और वेंकटपुरम जैसे सीमावर्ती इलाकों में आज़ाद का दबदबा लंबे समय से बना हुआ था।

सूत्रों का कहना है कि आज़ाद उर्फ कोयाडा सम्बय्या उर्फ गोपन्ना, जो विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य और तेलंगाना राज्य समिति सदस्य के रूप में सक्रिय था, एजेंसी क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने वाला प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है। वह कई वर्षों से संगठन में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए दोनों जिलों में माओवादी नेटवर्क को मजबूत करने का काम करता रहा।

शनिवार को यह सभी माओवादी तेलंगाना के मुलुगु जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे। उनके साथ कई अन्य सक्रिय माओवादी भी मुख्यधारा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *