CG Weather Update : मानसून की विदाई के साथ ठंड की दस्तक, अंबिकापुर में पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। राज्य में बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट जारी रह सकती है।

प्रदेश का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

CG Rain Alert

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक, कोंटा और बड़े बचेली में 6 सेमी, कुआकोंडा में 4 सेमी, कटेकल्याण में 3 सेमी, दरभा में 2 सेमी तथा तोंगपाल में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *