Jashpur Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jashpur Rape Case:

Jashpur Rape Case: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, थाना पत्थलगांव में क्षेत्र की 20 वर्षीय पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में दीदी के घर एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही 22 वर्षीय युवक अमन लकड़ा (Aman Lakda arrest) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद 14 सितंबर 2025 तक आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करता रहा। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया, पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *