Raipur Airport: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Swami Vivekananda Airport Raipur) पर रविवार की देर रात हड़कंप मच गया। रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास संदिग्ध लावारिस बैग मिला। बैग दिखते ही यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही CISF (CISF Raipur) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत एयरपोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। साथ ही बम डिस्पोज़ल टीम को बुलाकर बैग की गहन जांच-पड़ताल की गई।

रायपुर एयरपोर्ट में लावारिस बैग (Unclaimed Bags Raipur Airport)
बता दें, रायपुर एयरपोर्ट में लावारिस बैग एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास बने उबर टैक्सी काउंटर के समीप रखा हुआ था। फिलहाल एयरपोर्ट पर अन्य परिचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई है।
