CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश हो सकती है।
27 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज़ बारिश की संभावना (Heavy rain in CG)
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 27 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधि और तेज़ होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए अलर्ट (CG Rain Alert)
मौसम विभाग ने (IMD Alert CG) अगले तीन घंटों के लिए बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
इसे भी पढिये –
