HOLI 2025: होली के उल्लास  में डूबा छत्तीसगढ़, सीएम साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी होली की शुभकामनायें 

पूरे छत्तीसगढ़ सहित रायपुर में होली का रंग नज़र आ रहा है ,बच्चे , युवा और हर वर्ग के लोग होली के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं .वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में कुल देवता की पूजा कर धूम धाम से परिवार और गाँव वालों संग होली का त्यौहार मनाया .उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘गृहग्राम बगिया में होली की धूम है. क्षेत्र से आए लोगों से आत्मीय मुलाकात की एवं रंग-गुलाल लगाकर प्रेम और उमंग के पावन पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.”पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार संग मनाई होली 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार संग होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया और तस्वीर साझा कर लिखा -होली के रंग, अपनों के संग’. ‘उत्साह, उमंग और रंगों के त्यौहार ‘होली’ की सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगोत्सव का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे, ऐसी कामना करता हूं’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *