छत्तीसगढ़ के आरंग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहाँ एक प्रेमिका ने दुसरे लड़के से चक्कर चलाया तो नाराज़ पुराने प्रेमी ने उसी के ज़रिये लड़के को बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर मार डाला. इसके बाद शव को सुनसान स्थान में फेंक दिया , इस मामले को आरंग पुलिस ने सुलझा लिया है .
पुलिस के मुताबिक बिहाझार थाना महासमुंद का रहने वाला धनेन्द्र साहू (16) कुछ माह पहले मंदिर हसौद इलाके में काम करने आया था. इस दौरान उसकी दोस्ती टेमिन उर्फ़ चुनिय से हो गई. दोनों के बीच फ़ोन में बात चित होने लगी . इसकी जानकारी टेमिन के पुराने दोस्त सागर सिन्हा को हो गई. सागर जब भी चुनिय को फ़ोन लगता था उसका फ़ोन बिजी आता था सागर उससे पूछता तोह वह उसे कुछ नहीं बताती थी इओस बीच सागर को धनेन्द्र के बारे में पूरी जानकारी हो गई .जिसके बाद उसने धन्नेंद्र की हत्या की योजना बना कर उसकी हत्या कर दी.
कंकाल ही मिला
23 फरवरी को नाबालिग के मिस्सिंग होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराइ.पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की , लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था .5 मार्च को पुलिस को भैसापुर में धनेन्द्र का कंकाल हे मिला. परिजनों ने कंकाल के साथ मिले कपडे से उसकी पहचान की.इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल की तकनीकी जांच की जिसके बाद हत्या के मामले का खुलासा हुआ.
