CG Murder: बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम खैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।![]()
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केजराम ध्रुव (65) निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


