धमतरी: CG Big Breaking: भारतमाला परियोजना में कथित जमीन मुआवजा घोटाले की जांच अब तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कुरुद क्षेत्र में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar relative ED raid) के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर दबिश दी।![]()
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की जांच
मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र चंद्राकर (Bhupendra Chandrakar ED raid) पर भारतमाला परियोजना के तहत विभिन्न तहसीलों में अपने करीबियों को नियमों के विपरीत तरीके से करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन आरोपों से जुड़े दस्तावेज जांच एजेंसी को पहले ही सौंपे जा चुके थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। (भारतमाला घोटाला ED रेड कुरुद)
कई जिलों में मुआवजा दिलाने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा क्षेत्र में स्वयं भी करोड़ों रुपये का मुआवजा प्राप्त किया है। इसके अलावा दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव की देवादा तहसील और धमतरी की मगरलोड तहसील में भी उनके करीबियों को संदिग्ध तरीके से भारी मुआवजा दिलवाने के आरोप सामने आए हैं। (Bharatmala Project Ghotala ED raid Kurud)
सुरक्षा बल तैनात
ED की कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एजेंसी द्वारा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई जारी है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



