Dantewada Murder: झाड़-फूंक से मना किया तो बेटे ने मां को हंसिए से काट डाला

Dantewada Murder

Dantewada Murder: दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।tcw

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम धनीकरका में शिकायतकर्ता कोवा मरकाम अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठे थे। उसी दौरान उसका बेटा बुधराम मरकाम अपनी बुआ के लिए झाड़-फूंक कर रहा था।

झाड़-फूंक से रोकाने पर मां की हत्या

बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान मां आयते मरकाम (53) ने बेटे को ऐसा करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

हंसिए से सीने पर वार

गुस्से में आकर आरोपी ने पहले मां के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास में रखे हंसिए से सीने में वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण आयते मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी 24 घंटे में किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। टीम गठित कर आरोपी बुधराम मरकाम (34) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 25 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *