CG Nursing Admission 2025: छत्तीसगढ़ के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 17 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन भर सकेंगे। यह सूचना काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी की गई है।
इस वर्ष BSc नर्सिंग, MSc नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया है। काउंसलिंग, आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग: 1,000 रुपए
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: 500 रुपए
त्रुटि सुधार शुल्क: 1,000 रुपए
आवेदन में त्रुटि सुधार के दौरान ई-मेल और मोबाइल नंबर में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन के समय ही संस्था का चयन करना अनिवार्य है।
अपूर्ण आवेदन या फीस जमा न होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किए जा सकते हैं।

पहली काउंसलिंग में आवंटित अभ्यर्थियों को संवीक्षा कराना एवं प्रात्र होना जरूरी होगा। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य किया गया है। शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश नहीं लेेने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद आगे की कार्यवाही के लिए काउंसलिंग शेड्यूल का अवलोकन विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है।
