DANTEVADA ACCIDENT NEWS: दंतेवाड़ा में ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी: हादसे में 2 की मौत, 30 घायल , बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग.

DANTEWADA  ACCIDENT NEWS: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर पंडुम (Bastar Pandum) कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई.

हादसे में 2 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं. इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक महिला की उंगलियां तक कट गई हैं.

यह हादसा कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार इलाके में हुआ, जहां ग्रामीण पोटली गांव से दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी ओवरलोड थी और तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी।घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और अन्य राहगीर मदद के लिए दौड़े। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल और कुआकोंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *