CG Transfer News : जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए कुल 108 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। तबादले की इस सूची में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ये तबादले प्रशासनिक सुविधा और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। आदेश जारी होते ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें आदेश





