CHATTISGARH: बीजापुर में 2 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा के घने जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है.वही इस कार्रवाई के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान भी शहीद हो गए.घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है.यह मामला बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके का है.

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं. वहीं इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया .फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *