DHAMTARI NEWS: सड़क किनारे दिखा तेंदुआ इलाके में दहशत 

DHAMTARI NEWS:धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पर दिखाई दिया.तेंदुए को सड़क किनारे घूमता देख कार सवार लोगों ने वीडिओ रिकॉर्ड कर लिया.तेंदुए के अचानक सड़क पर आने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई है.स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर का माहोल है सौभाग्य से घटना के समय सड़क पर पैदल यात्री नहीं थे, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ.

वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है. विभाग से अपील की जा रही है कि तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़े, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *