RAIPUR CRIME NEWS :बहन की दूसरी शादी से नाराज युवक ने ढाई साल की भांजी की गला काट कर कर दी हत्या, सालभर के भांजे के गले पर भी किये ब्लेड से वार 

RAIPUR CRIME NEWS: राजिम नवापारा से एक खौफनाक मामला सामने आया है जहाँ एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी.उसने सोते हुए भांजे के भी गले में भी ब्लेड चला दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.ये पूरी घटना रायपुर से सटे गोबरा नवापारा के दम्मानी कॉलोनी की है.

नावापारा थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया ने बताया कि घटना 10 मार्च की है.जितेश ताती अपनी पत्नी सोनी कुमारी और दो बच्चों के साथ दमानी कॉलोनी के किराया के मकान में रहता है.सोनी कुमारी ने पहले पति के मारपीट से तंग आकर 2 साल पहले दूसरी शादी जितेश से की थी.

10 मार्च को जब सोनी का पति बहार गया हुआ था तब उसका भाई साहेब कुमार ताती आया और उसने अपने भांजे और भांजी दोनों के गले पर ब्लेड से वार कर दिया जिससे भांजी की मौत हो गई. सोनी बीच बचाव करने आई तो उसने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया. सोनी और उसके एक वर्षीय बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है.वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया है.और अपराध दर्ज आआगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *