Raigarh News: जेल से रिहा होकर बदमाश ने निकाला खुद का जुलूस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने फिर भेजा जेल

Raigarh News

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदतन बदमाश ने जेल से रिहा होने के बाद शहर में खुद का जुलूस निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

जेल से रिहा होकर बदमाश ने निकाला खुद का जुलूस (Durgash Mahant Jail Release)

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर कोतरा रोड निवासी दुर्गेश महंत (21) ने करीब 3 महीने पहले जूटमिल थाना इलाके में एक बाराती बस को रोककर मारपीट की थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
सोमवार को जमानत पर रिहा होने के बाद दुर्गेश (Durgash Mahant) ने अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला और वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचते ही अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने दबोचा (Raigarh Police)

कोतवाली TI सुखनंदन पटेल और साइबर सेल टीम ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर कोतरा रोड इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दुर्गेश ने जुलूस निकालने की बात कबूल की।
इसके बाद उसके खिलाफ उकसाऊ और दहशत फैलाने वाले कृत्य का मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मंगलवार को उसे फिर से जिला जेल भेज दिया गया।

आदतन अपराधी पर 8 मामले दर्ज 

पुलिस के अनुसार, दुर्गेश महंत पर बलवा, मारपीट, दहेज प्रताड़ना, आगजनी और आबकारी अधिनियम जैसे संगीन अपराधों के 8 केस दर्ज हैं। इसके अलावा कई थानों में उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *