Durg News: दुर्ग के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। 5 अगस्त को भिलाई के लोकांगन परिसर में आयोजित भव्य राखी महोत्सव (Rakhi Mahotsav Durg) में लगभग 20,000 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 7,000 महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहीं।
विधायक रिकेश सेन बोले– “खान सर का रिकॉर्ड टूटा” (MLA Rikesh Sen)
कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं विधायक को राखी बांध रही हैं, तिलक लगा रही हैं, मिठाई खिला रही हैं और नारियल भेंट कर रही हैं।

मंच से संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा- “आज खान सर का रिकॉर्ड टूट गया, क्योंकि इस राखी महोत्सव में 20,000 बहनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।”
बहनों को उपहार में दिए 10-10 हजार के चेक (Women gifts 10 thousand rupees cheques)
महोत्सव में विधायक ने बहनों को 10-10 हजार रुपए के चेक उपहार में दिए। यह राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी गई है, जिसके लिए 7 महीने पहले आवेदन किया गया था। कुछ महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से 2-3 हजार रुपए के चेक देकर भी सम्मानित किया गया।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि एक विधायक केवल सड़क और नाली बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता विशेषकर बहनों- से पारिवारिक संबंध भी रखता है।
राशि का लाभ उन महिलाओं को दिया गया जो बीमार हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी महिला को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा।
