Raipur News : रायपुर में कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुक

Raipur News

Raipur News : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। बीरगांव के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां आधा दर्जन कुत्तों ने दो साल की मासूम बच्ची अनाया पर हमला कर दिया।

रायपुर बच्ची पर कुत्तों का हमला

रायपुर में कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला (Raipur child attacked by dogs)

बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी अचानक झुंड बनाकर कुत्तों ने उसे घेर लिया और सिर, गाल व हाथों पर बुरी तरह काट लिया। हमले में बच्ची के सिर से दो जगह मांस का हिस्सा निकल गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाकर डीकेएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रायपुर आवारा कुत्तों का हमला

इलाज और सर्जरी की तैयारी

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है और बच्ची के सिर की दो जगह सर्जरी की तैयारी चल रही है। मासूम के पिता गुलाम मुस्तफा, जो ऑटो चालक हैं, और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Raipur Birgaon dog bite case

बीरगांव में कुत्तों का बढ़ता आतंक (Raipur Birgaon dog bite case)

निवासियों का कहना है कि बीरगांव में आवारा कुत्तों की संख्या बेकाबू हो चुकी है। रोजाना 10 से 15 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। रात में लोगों का अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर कुत्ते लोगों को दौड़ाते और घेर लेते हैं।

लोगों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में रेबीज़ इंजेक्शन की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *