कोरबा जिले में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.नेहरू नगर में प्रीति चौहान (26) गुपचुप का ठेला लगाती थी. गुरुवार रात वह काम के बाद घर लौटी और सोने चली गई. शुक्रवार सुबह कपड़े के फंदे में लटका शव मिला। यह घटना बालको थाना क्षेत्र की है.
युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है,जिसमे लिखा है कि कि वह अपने माता-पिता और परिवार से बहुत प्यार करती है, लेकिन कुछ तकलीफों के कारण यह कदम उठा रही है.प्रीति 12वीं पास थी और बालको में गुपचुप (स्नैक्स) का ठेला चलाती थी. घटना वाली रात को वह अपनी दुकान बंद कर सीधे सोने चली गई थी. परिवार को लगा कि वह थकी हुई है.बालको पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
