Raipur News: नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, CM साय ने पदयात्रा में दिया संदेश

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ पैदल चलकर नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया।

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ पैदल चलकर नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया।

पदयात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री साय ने लाल चौक स्थित लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

नशा पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा। नशा केवल एक व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा स्वस्थ, शिक्षित और कुशल होंगे तथा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे तो छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली पदयात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने संयम, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया था। नशामुक्ति अभियान उनके विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा का उपयोग प्रदेश निर्माण में करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण विकास प्रभावित हुआ था। अब क्षेत्र में शांति स्थापित होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।

निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में निवेश से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए युवाओं को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री साय ने विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा पिछले 27 वर्षों से नशामुक्ति, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों को लेकर निकाली जा रही पदयात्राओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी से आता है। जब कोई अभियान जनता का अभियान बन जाता है, तभी उसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *