Balrampur SDM Case: आदिवासी किसान की पिटाई से मौत मामले में SDM करुण डहरिया निलंबित

Balrampur SDM Case

Balrampur SDM Case: छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी किसान की पिटाई से मौत के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी SDM करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है। इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है।

CG News

जानकारी के अनुसार 15-16 फरवरी की दरमियानी रात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी ब्लॉक के हंसपुर गांव में बॉक्साइट के अवैध खनन की जांच के लिए कुसमी SDM करुण डहरिया पहुंचे थे। आरोप है कि वे निजी वाहन से निजी लोगों को साथ लेकर गए थे। सरना के पास तीन ग्रामीणों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए रॉड, डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की गई।

बताया गया कि ग्रामीणों को बेहोशी की हालत तक पीटा गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 62 वर्षीय रामनरेश राम की मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय अजीत उरांव और 20 वर्षीय आकाश अगरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल ग्रामीणों आकाश अगरिया और अजीत उरांव ने बयान में बताया कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर लौट रहे थे। इसी दौरान बिना समुचित जांच के उन पर अवैध खनन का आरोप लगाकर मारपीट की गई।

घटना के बाद राजपुर थाने में एसडीएम करुण डहरिया और उनके साथ गए बाहरी साथी विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजिल कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विवादित रहें हैं SDM करुण डहरिया

एसडीएम करुण डहरिया पूर्व में भी विवादों में घिरते रहे हैं. जांजगीर जिले के चांपा में पदस्थापना के दौरान उन्होंने एक छात्र को तमाचा मार दिया था जिसके बाद छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था. प्रशिक्षण के दौरान गरियाबंद जनपद सीईओ रहने के दौरान नवंबर 2022 में उन्हें नलकूप खनन का बिल पास करने बीस हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने भी गिरफ्तार किया था.

CG News: SDM की पिटाई से आदिवासी किसान की मौत, SDM समेत 4 पर FIR दर्ज; जेल भेजने की तैयारी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *