Holi Special Train: बिलासपुर जोन से चलेंगी 8 होली स्पेशल ट्रेनें, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Holi Special Train

Holi Special Train: होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। (होली स्पेशल ट्रेन)

इन ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत सात राज्यों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हालांकि होली के दिन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी।

Holi Special Train

ट्रेनों में बढ़ी भीड़, वेटिंग 300 के पार (Bilaspur Holi Special Train)

होली के अवसर पर बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गई है। कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। (Chhattisgarh Holi Special Train)

इन ट्रेनों का संचालन दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से किया जाएगा। यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन और चर्लपल्ली सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए सुविधा मिलेगी।

 

जानिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित होली स्पेशल ट्रेन

1. गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल

दोनों दिशाओं में 2-2 फेरे।
दुर्ग से प्रस्थान: 1 एवं 2 मार्च (रविवार, सोमवार)
निजामुद्दीन से वापसी: 2 एवं 3 मार्च (सोमवार, मंगलवार)
मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर
ठहराव: रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया

Holi Special Train

2. गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल

दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा।
गोंदिया से प्रस्थान: 1 मार्च (रविवार)
छपरा से वापसी: 3 मार्च (मंगलवार)
मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर
ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया

3. गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल

दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा।
गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च (सोमवार)
छपरा से वापसी: 4 मार्च (बुधवार)
मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर
ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया

4. गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल

दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा।
दुर्ग से प्रस्थान: 1 मार्च (रविवार)
मधुबनी से वापसी: 2 मार्च (सोमवार)
मार्ग: झारसुगुड़ा होकर
ठहराव: रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़

5. गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल

दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा।
गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च (सोमवार)
पटना से वापसी: 3 मार्च (मंगलवार)
मार्ग: झारसुगुड़ा होकर
ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़

6. गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल

दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा संचालित किया जा रहा है।

7. दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल

रायपुर रेल मंडल की ओर से 2, 3, 5 और 6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर) दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के बीच होली मेमू पैसेंजर स्पेशल चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर: 08834/08833
दुर्ग से प्रस्थान: सुबह 10:30 बजे
बिलासपुर आगमन: दोपहर 3:10 बजे
रायगढ़ आगमन: शाम 6:50 बजे
10 मिनट ठहराव के बाद शाम 7:00 बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान
दुर्ग आगमन: रात 1:45 बजे
मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव।

8. हटिया-एलटीटी होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 08609 (हटिया–एलटीटी)
संचालन: 2 और 9 मार्च (सोमवार)
हटिया से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे
अगले दिन 1:15 बजे बिलासपुर आगमन
बुधवार को दोपहर 12:40 बजे एलटीटी आगमन
ट्रेन नंबर 08610 (एलटीटी–हटिया)
संचालन: 4 एवं 11 मार्च (बुधवार)
एलटीटी से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे
अगले दिन 7:45 बजे बिलासपुर आगमन
शाम 6:00 बजे हटिया आगमन

स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे 22 कोच

इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसएलआरडी, जनरल, स्लीपर, एसी-III, एसी-III इकोनॉमी, एसी-II तथा जनरेटर कार शामिल हैं। ट्रेनें राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेंगी।

Holi Special Train: होली पर रेलवे की खास तैयारी! चलेंगी 70 होली स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *