Raipur Paper Leak: IGKV का पेपर लीक, परीक्षा रद्द; 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Raipur Paper Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के पेस्ट मैनेजमेंट इन क्रॉप्स एंड स्टोर्ड ग्रेन्स-1 (AENT 221) विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा रद्द कर दी है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। (IGKV पेपर लीक)

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई (BSc Agriculture Paper Leak)

विश्वविद्यालय प्रशासन को कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विषय की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

IGKV

परीक्षा से पहले व्हाट्सऐप पर पहुंचा पेपर (IGKV Paper Leak)

जानकारी के अनुसार, बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही व्हाट्सऐप पर वायरल हो गया। प्रश्नपत्र की तस्वीरें और सामग्री विद्यार्थियों के बीच तेजी से साझा होने लगी, जिसके बाद मामला विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचा।

IGKV Paper Leak

नई परीक्षा तिथि होगी जारी

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि रद्द की गई परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि जल्द ही अलग से घोषित की जाएगी। (Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya Paper Leak)

IGKV Paper Leak

एक सप्ताह में मांगी गई जांच रिपोर्ट

कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने बताया कि प्रश्नपत्र निर्माण रायपुर में किया जाता है और यहां से 28 कॉलेजों में भेजा जाता है। कवर्धा से मिली शिकायत के आधार पर परीक्षा रद्द की गई है। पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *