Raipur Accident: रायपुर में बस ने स्कूटी सवार और मासूम बच्चे को मारी टक्कर,  हादसे का लाइव वीडियो- 

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक यात्री बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक और तीन वर्षीय मासूम घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

हादसा टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका से संतोषी नगर जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, यात्री बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान बस ने स्कूटी सवार गौतम पठानी और उनके साथ मौजूद तीन वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी।

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक यात्री बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक और तीन वर्षीय मासूम घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

बस के नीचे फंसी स्कूटी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दोनों को चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *