Kondagaon News: लैब टेक्नीशियन ने महिला को लगाया इंजेक्शन, हुई मौत

Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 32 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 32 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी मिथिला नेताम की तबीयत खराब होने पर परिजन ब्लड टेस्ट कराने के लिए उन्हें विश्रामपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा के निजी क्लिनिक लेकर गए थे।

परिजनों का आरोप है कि ब्लड सैंपल लेने के बाद लैब टेक्नीशियन ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

महिला की मौत के बाद परिजनों ने विश्रामपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद ही महिला की हालत बिगड़ी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लैब टेक्नीशियन को इंजेक्शन लगाने की अनुमति नहीं – BMO

विश्रामपुरी के बीएमओ डॉ. अनुराग भारती ने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार लैब टेक्नीशियन को इंजेक्शन लगाने या उपचार करने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *