CG School Video: स्कूल कार्यालय में दारू और चखना खाते मिले दो शिक्षक, VIDEO वायरल

CG School Video: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी स्कूल से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में दो शिक्षकों का स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

स्कूल में शराब पार्टी

जानकारी के अनुसार, स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शराब पीते और चखना करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जबकि नियमित पढ़ाई प्रभावित होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पढ़ाई छोड़ शराब पीने का आरोप

बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल के तीन शिक्षक अवकाश पर थे। वहीं मौजूद दोनों शिक्षकों पर बच्चों को पढ़ाने के बजाय कार्यालय में शराब पार्टी करने का आरोप है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के बजाय टी-शर्ट और कार्गो जींस पहनकर स्कूल पहुंचे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला पहुंच गया है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DbfjOc8gCiW/?igsh=aXY1cTQzZXZtM2Nr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *