डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पूण्यतिथि के अवसर पर BJYM ने जयस्तंभ चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

राजधानी में सोमवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पूण्यतिथि के अवसर पर BJYM ने जयस्तंभ चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इस शिविर में रायपुर की जनता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने रक्तदान के लिए लोगो को उत्साहित किया एवं सर्टिफिकेट वितरण भी किया.

 

रक्तदान शिविर के बारे में बताते हुए गोविन्द गुप्ता ने बताया की पिछले ११ साल से लगातार युवाओं को रक्तदान करने एवं समाज से जोड़ने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जाता है. आज भी युवा बड़े उत्साह से रक्तदान कर रहें है. एक बड़े बस में सभी सुविधाओं के साथ चिकित्सक और नर्स उपलब्ध है जो रक्तदान करने वाले दानियों की पूरी मदद के लिए तत्पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *