Raipur Train Accident: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि मृतक की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शव कई हिस्सों में बंट गया और सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक के हाथ पर ‘संतोष’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।
खमतराई पुलिस ने शव को मर्चुरी भेज दिया है। आसपास के सभी थानों को इसकी जानकारी दी गई है ताकि युवक की पहचान की जा सके। पुलिस अब गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
